देवघर, मार्च 23 -- मघुपुर प्रतिनिधि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के कार्यालय कक्ष में अनुमंडलीय स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद व आखाड़ा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर एसडीओ राजीव कुमार ने रामनवमी जुलूस को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाला जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसडीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाई जाए। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.