मधुपुर : नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट!
देवघर, मार्च 27 -- मधुपुर। मधुपुर नगर परिषद की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है, नगर परिषद अध्यक्षा दरक्शां परवीन की चुनावी जीत अब कानूनी दांव-पेंच में फंसती नजर आ रही है। उनकी जीत को कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसमें शपथ पत्र में जाति संबंधी जानकारी छुपाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामला उस वक्त गरमा गया जब नगर परिषद अध्यक्ष की चुनाव लड़ रही भाजपा समर्थित प्रत्याशी उपविजेता मिती कुमारी ने चुनाव हारने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने सिविल कोर्ट मधुपुर में दायर अपनी याचिका में कहा है कि दरक्शां परवीन ने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें अपनी जाति छुपायी है। झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 580 के तहत सिविल कोर्ट सीनियर डिवीजन वन सह चुनाव न्यायाधिकरण में याचिका दायर करते हुए विपक्षी पक्ष संख्या एक के चुनाव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.