मधुपुर : दीवार में दबाकर मजदूर की मौत
देवघर, मई 26 -- शहर के लालगढ़ अवस्थित मदरसा दीनिया इस्लामिया में नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदने के क्रम में दीवार गिरने से दबकर एक युवा मजदूर की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मदरसा दीनिया इस्लामिया लालगढ़ के जीर्णोद्धार का कार्य लाखों रुपए की लागत से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नाले में गिरकर गाय की मौत से आक्रोश, दो जेई और ठेकेदार फर्म को नोटिस घटना का विवरण उसी क्रम में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा था। उसके लिए गड्ढा खोदने का कार्य लालगढ़ निवासी 31 वर्षीय मजदूर तकबूल शेख कर रहा था। उसी क्रम में दीवार के नजदीक से मिट्टी हटा दिए जाने के कारण दीवार मजदूर के ऊपर ही गिर गयी। उसमें दब जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक को दो बच्चे हैं।स्थानीय अधिकारियों की प्रतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.