देवघर, जून 3 -- मधुपुर अनुमंडल मुख्यालय से मारगोमुंडा प्रखंड को जोड़ने वाला पथ निर्माण विभाग की सड़क के बीच चार दशक पूर्व फागो जोरिया पर बना पुल समय की मार, वजन की भार से दम तोड़ रहा है। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 1985 में आठ पाया का पुल निर्माण आरइओ विभाग द्वारा किया गया था। उस वक्त इस विभाग का संचालन दुमका से होता था।

पुल का अब क्या हाल है देवघर जिला बनने के बाद अक्टूबर 1987 में आइओ विभाग कार्यशील हुई। 41 साल पूर्व बना आठ पाया के पुल के नीचे का सरिया, पिलर का सरिया स्पष्ट रूप से बाहर निकल गया है। दो साल पूर्व पुल के नीचे पिलर के बेस की मिट्टी का कटाव हो गया था। उस वक्त देवघर से विभागीय अभियंता ने यहां आकर जांच किया था। इसके बाद किसी तरह की कोई भी मरम्मत का कार्य नहीं किया गया।

क्या पुल असुरक्षित है? यदि पुल का नींव ही कमजोर हो...