देवघर, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा निवासी नरेश ठाकुर के घर बीते रात चोरी मामले में आरोपी सीहु राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गृहस्वामी ने मोहल्ले के ही सीहु राणा को आरोपी बनाते हुए पुलिस से शिकायत कर थी। पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि आरोपी ने गत रात छत से उनके घर में घुसकर पर्स में रखी दो जोड़ी चांदी की सिकड़ी, बच्चा का बलिया, एक जोड़ा सोने की बाला, दो जोड़ी चांदी की बिंदिया और दो जोड़ी पायल चोरी कर छत के रास्ते ही भाग गया। सुबह उठने पर गेट के पास पर्स फेका पाया गया। चोरी की पूरी वारदात पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.