चक्रधरपुर, मई 25 -- मनोहरपुर, संवाददाता। रविवार की सुबह मनोहरपुर थाना के मधुपुर गांव में करंट लगने से चंदन देवी (65) नामक एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला खेत में काम करने गई थी, जहां पहले से कृषि उपकरणों के साथ लगे बिजली के तार पर विद्युत प्रवाहित हो रहा था। इस दौरान तार के संपर्क में आने से उसे जोरदार करंट लगा, जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लोग मदद को दौड़े और उसे किसी तरह से तार से अलग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...