देवघर, मार्च 7 -- एचडीएफसी बैंक डकैती कांड में पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। बिहार के वैशाली निवासी विपिन कुमार राय को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विपिन जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे मधुपुर से धर दबोचा। पुलिस बैंक डकैती कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही थी। हालांकि घटना के बाद पुलिस को लूटा गया अधिकांश नकदी और सोना नहीं मिल पाया है। पूर्व में मधुपुर एचडीएफसी बैंक से करोड़ों रुपए की डकैती कांड में शामिल 11 अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सभी अपराधी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे और एक संगठित गिरोह से जुड़े हुए थे। पुलिस ने 5.50 लाख रुपए नकद, हथियार, स्कोडा कार और कई मोबाइल फोन बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.