देवघर, मार्च 10 -- मधुपुर प्रतिनिधि प्रखंड परिसर में मंगलवार को पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा प्रखंड के पांचों संकुल संगठन सुग्गापहाड़ी, धमनी, पसिया, सिकटिया और गोविंदपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख पद्मिनी देवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार दास, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश्वर किस्कू और संकुल संगठन की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार ने दीदियों को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए शुरुआत आंदोलन से की थी। महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे...