बरेली, अप्रैल 30 -- बरेली। मधुनगला वृहद गोशाला में 14 अगस्त को 17 गोवंशीय पशुओं की मृत्यु के मामले में प्रधान अनमोल, संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी और सचिव संगीता देवी को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। ग्राम प्रधान को तत्काल प्रभाव से वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियों से निलंबित कर दिया गया है। सचिव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मधुनगला वृहद गोशाला के अंदर और बाहर मृत गोवंश पाए गए थे। आरोप था कि इनका विधिवत निस्तारण नहीं किया गया। इस संबंध में प्रारंभिक जांच के लिए प्रधान को नोटिस जारी किया गया मगर प्रधान न तो खुद प्रस्तुत हुआ न अपना प्रतिनिधि भेजा। न ही कोई लिखित उत्तर दिया। गोशाला में जांच के दौरान अत्यधिक गोबर, जल भराव, कीचड़ की स्थिति मिली जिससे यह साफ है कि वहां कोई नियमित सफाई नहीं की जाती। संरक्षित गोवंश की सूचना के लिए लॉग बुक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.