मधुडीह कदमटांड़ में हर्षोल्लास से मना सरहुल महोत्सव
धनबाद, मार्च 23 -- भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुडीह के कदमटांड़ टोला में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सरहुल महोत्सव मनाया गया। आदिवासी सरना धर्म समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महोत्सव में धनबाद जिप अध्यक्ष शारदा सिंह भी शामिल हुईं। पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान छऊ नृत्य व अन्य पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी। मौके पर अदालत देशवाली, झरना देशवाली, बुधन देशवाली, अभिमन्यु देशवाली, राजीव कुमार सिंह, हीरालाल देशवाली, मनोज देशवाली, आकाश देशवाली, दशरथ देशवाली, स्नेहा देशवाली, पायल देशवाली, पार्वती देशवाली, शिवानी देशवाली, सोनिया देशवाली, अंशिका देशवाली, पूनम देशवाली, संध्या देशवाली, ज्योति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.