हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। प्रशासन और खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को जिले में मीट, चिकन और फास्ट फूड के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम के इगलास अड्डा मधुगढ़ी में पहुंचने पर कई चिकन और मीट विक्रेता अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद कर भाग गए। इस पर अधिकारियों ने उन्हें समझाया। कई प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई नहीं मिलने पर नोटिस जारी कर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम अतुल वत्स के निर्देशन में बुधवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त टू रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर के इगलास अड्डा मधुगढ़ी स्थित सरताज होटल ,रिजवान चिकन मीट शॉप, अशफ़ाक मटन शॉप, फैजान मीट शॉप, शाहरुख मीट शॉप, बादशाह फिश शॉप, साहिल चिकन शॉप और हाशिम चिकन शॉप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.