बगहा, मई 7 -- सत्येन्द्र नारायण शार्म बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के बसवरिया मधुकूंज निवासी त्रिभूवन नाथ तिवारी के घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व तीन लाख रुपये नकद चुरा लिए है। घटना बुधवार की देर रात की है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि त्रिभुवन नाथ तिवारी के घर पर हुई चोरी की घटना की जांच की जा रही है।विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया है। डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर नगर थाने में अज्ञात चोरों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार त्रिभुवन नाथ तिवारी नेपाल के एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनका पैतृक गां...