मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कलमबाग चौक स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय 'मधुकर निकेतन' में बुधवार को राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, आरएसएस के उत्तर बिहार प्रान्त प्रचारक रविशंकर ने पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम का आरंभ भारत माता पूजन, पौधा जलाभिषेक व शांतिपाठ से हुआ। मंच संचालन महानगर प्रचार प्रमुख अजय कुमार ने किया। विषय प्रवेश कराते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रान्त संयोजक सुधांशु मिश्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्री ने सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा की। यह भी पढ़ें- मुंगेर: जेएनवी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पृथ्वी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.