बेगुसराय, मार्च 18 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। आम के बाग मंजर से सुशोभित हैं। इस साल खूब मंजर आए हैं। पेड़ में टिकोले भी लगना शुरू हो गए हैं। लेकिन आम के मंजर पर मधुआ कीट का प्रकोप होने लगा है। इससे किसान परेशान हैं। आम के मंजरों पर दहिया कीट, पाउडरी मिल्ड, एन्थ्रैकनोज जैसे कीट का प्रकोप होता है। इससे बचाव के लिए प्रखंड कृषि अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने अनुशंसित दवा के छिड़काव की सलाह दी है। मंजर पर कीट का प्रकोप बढ़ने से फल उत्पादन में गिरावट आने की संभावना है। प्रखंड में आम का बाग लगाने में किसानों की रुचि बढ़ी है। गढ़पुरा प्रखंड की इलाके में ठीक-ठाक पैमाने पर आम की खेती होती है। कृषि अधिकारी कहते हैं कि जो किसान आम के मंजर निकलने के पहले छिड़काव नहीं कर पाएं हैं वे मटर के दाने के आकार हो जाय तो प्लानोफिक्स 3 मिली 10 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव क...