देवघर, मई 3 -- करौं। करौं बाजार में प्रत्येक वर्ष वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धर्मराज पूजा धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में शनिवार दोपहर को संपन्न हुआ। धर्मराज पूजा गुरुवार को नहान कमान के साथ शुरू हुई थी। इस वर्ष 400 से अधिक भोक्ता धर्मराज पूजा में शरीक हुए थे। जिनमें करीब 50 भोक्ता महिला थी। यह भी पढ़ें- तिलमी मंडा झूलन कार्यक्रम के साथ संपन्नछोटका भोक्ता पर्व गुरुवार को छोटका भोक्ता पर्व मनाया गया। वहीं शुक्रवार की रात नेम निष्ठा के साथ बड़का भोक्ता पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस साल धर्मराज पूजा इंद्र भगवान की कृपा से बहुत अच्छे तरीके संपन्न हुआ। धूप और गर्मी का अहसास भोक्ताओं को नहीं हुआ l बड़का भोक्ता पर्व में 1 किलोमीटर दूरी तय करके दंड देते हुए भोक्ता धर्मराज मंदिर पहुंचे। इसके साथ ही रात्रि बेला में फूल खेला, कांटों में लोटपोट हो...