मधवापुर में शराब के साथ सीतामढ़ी का युवक धराया
मधुबनी, मई 3 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। शराब धंधे के दो अलग-अलग मामलों में एसएसबी ने एक हजार छह सौ शराब की बोतलों के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों कार्रवाई क्रमश: परसा व बिहारी एसएसबी ने की। परसा में एक हजार बोतलों की बरामदगी हुई। इस मामले में सीतामढ़ी जिले के भीमा गांव निवासी सुनील मंडल को पकड़ा। बिहारी में छह सौ बोतल शराब बरामद हुई। इस मामले में मधवापुर थाना क्षेत्र के बलवा निवासी सत्यनारायण महतो पकड़ा गया। दोनों मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर मधवापुर पुलिस के हवाले किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: 410 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.