मधुबनी, जुलाई 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मधवापुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के विशेष सामाजिक अंकेक्षण में सामने आई अनियमितताओं पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद यहां के 11 अधिकारियों और कर्मियों से 2,74,723 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित कर्मियों को राशि राज्य रोजगार गारंटी निधि में जमा करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह कार्रवाई विशेष सामाजिक अंकेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर हुई है। 22 से 27 सितंबर 2025 तक मधवापुर प्रखंड की 12 पंचायतों की 127 मनरेगा योजनाओं का विशेष सामाजिक अंकेक्षण कराया गया था। इस जांच में 11 जिलों से आई 11 टीमों के 60 सदस्य शामिल हुए थे। जांच के दौरान योजनाओं के अभिलेख, स्थल न...