मधवापुर बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
मधुबनी, अप्रैल 9 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर। पेठिया गाछी बाजार मधवापुर में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बुल्डोजर चलवा कर अतिक्रमण खाली कराने का कार्य शुरू कराया। वहां के लोगों को प्रशासन की ओर से पिछले सप्ताह तीन अप्रैल को अतिक्रमण खाली करने की सूचना दी गयी थी। हालांकि, कुछ लोगों ने उस सूचना के आलोक में खुद से अतिक्रमण खाली किया। प्रभारी सीओ सह बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि अतिक्रमण खाली कराने का यह अभियान मधवापुर के विभिन्न हिस्सों में चलेगा। फिलहाल गुरुवार को पेठिया गाछी बाजार से बॉर्डर तक मुख्य सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को हटवाया गया। मौके पर प्रभारी सीओ सह बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीआई बसंत कुमार, सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान सहित दर्जनों पुलिस बल व एसएसबी जवानों की मौजूदगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.