प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर बाजार में बुधवार को एक नए पुलिस बूथ का सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने उद्घाटन किया। सीओ साहनी ने बताया कि यह बाजार ग्रामीण क्षेत्र में दो थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आता है। इस बूथ पर पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे। इस अवसर पर परसामऊ के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, अमरई के प्रतिनिधि मुन्नालाल, हरपालमऊ प्रधान राकेश यादव,थानाध्यक्ष फतनपुर मनीष त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर संतोष वर्मा, राजनाथ यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, रेखा गौतम, राहुल कुमार, संतोष कुमार वर्मा, आशुतोष तिवारी, गीता, मीना और सारिका भी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.