गिरडीह, मई 15 -- बेंगाबाद। मधवाडीह पंचायत सचिवालय में स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी की अध्यक्षता में पेंशन योजना सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेंशन योजना लाभुकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुकों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। शिविर में विशेषकर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सर्वाधिक भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ को नियंत्रण करना पड़ा। मुखिया ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में कहीं खुशी तो कहीं लाभुकों के बीच मायूसी का माहौल है। कहा कि इस योजना के तहत अधिकांश महिलाएं लाभ लेने से वंचित रह गई है। यह भी पढ़ें- इटखोरी में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का वार्षिक भौतिक सत्यापन शुरू महिला लाभुको...