गिरडीह, मार्च 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मधवाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में लगभग दो दर्जन चापाकल मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रहा है। इन चापाकलों के खराब रहने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी समस्या की सूचना स्थानीय मुखिया मो सिद्दीक अंसारी को मिलने पर उन्होंने विभिन्न गांवों के बंद पड़े चापाकलों की सूची पीएचईडी विभाग को भी सौंपी है लेकिन विभाग द्वारा बंद चापाकलों की मरम्मति की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे संबंधित गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इस सिलसिले में मुखिया ने कहा कि गांव के चापाकल से कई घरों के लोग पानी पीते हैं। इन सब चापाकलों के खराब होने से लोगों को पानी पीने में दिक्कत हो गई है। खराब पड़े अधिकांश चापाकलों के पाइप सड़ गए हैं कुछ चापाकल की बोरिंग धंस गयी है। इस परिस्थिति में मधवाडीह पंचायत अंतर्गत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.