बेगुसराय, जून 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई। किसी केंद्र से कदाचार के मामले में अभ्यर्थी के निष्कासित होने की सूचना नहीं है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में 4947 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थितपरीक्षा की अवधि प्रथम पाली की परीक्षा दिन के 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 3:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक हुई। प्रथम पाली में निर्धारित 5616 में 3054 उपस्थित व 2562 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में निर्धारित 5616 में 3231 उपस्थित व 2385 अनुपस्थित रहे। जिले में बनाये गये परीक्षा केंद्रों में बीपी इंटर स्कूल, ओमर गर्ल्स प्लस टू स्कूल विष्णुपुर, बीएसएस कॉ...