मद्य निषेध मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
सुपौल, जून 16 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लालगंज निवासी परमेश्वरी सरदार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार छातापुर थाना कांड संख्या 184/26 में बरामद शराब परमेश्वरी सरदार के पास से मिली थी, जिसके बाद उन्हें मामले का प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- 101.350 लीटर शराब बरामद, 3 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.