बेगुसराय, मार्च 8 -- भगवानपुर। पुलिस ने छापेमारी कर उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत एक फरार नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाने में दर्ज कांड संख्या 53/26 के नामजद आरोपित पासोपुर निवासी स्व. विनोद तांती के पुत्र रंजीत तांती उर्फ कारी तांती को गुप्त सूचना पर पासोपुर गांव से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपित को व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.