सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- पुपरी। वाहन जांच के क्रम में पुपरी मद्य निषेध थाना की पुलिस ने बहेरा जाहिदपुर में एक ऑटो पर लदे 210 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया है। वहीं पुलिस ने मौके पर एक तस्कर को धर दबोचा है। तस्कर की पहचान बोखरा के पतनुका गांव निवासी लालबाबू साह के पुत्र संतोष साहू के रूप में की गई हैं। इस सम्बंध में एएसआई करण कुमार के द्वारा थाने में शराब तस्कर संतोष साहू के विरुद्ध एफआईआर कराई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.