हाजीपुर, अप्रैल 11 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर वैशाली जिले में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना हाजीपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात करीब 08:30 बजे भगवानपुर रत्ती मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग वैशाली थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव के पास छापेमारी कर एक ट्रक से 790 कार्टून विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ट्रक चालक राजस्थान राज्य के धनाऊ थाना तला धनाऊ गांव निवासी जे.राम के पुत्र सबई राम बताया है। मद्य निषेध एवं उत्पाद थाना की पुलिस ने ट्रक सहित विदेशी शराब को जप्त कर हाजीपुर लाया। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत ट्रक के मालिक एवं चालक के विरूद्ध प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.