मद्य निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान तेज, रैली, क्विज़ व डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्रों को किया जा रहा जागरूक
रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मनुआ (मांडू), रामगढ़ में मद्य निषेध दिवस के अवसर पर लगातार एक सप्ताह से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में जागरुकता रैली निकाली जा रही है, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास के माध्यम से डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है और क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, ताकि बच्चों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता की ओर से विगत एक माह से रामगढ़ कॉलेज, जिला समाहरणालय और विद्यालय स्तर पर नेशनल सेमिनार, कार्यशालाओं के माध्यम से मद्य निषेध के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.