पटना, जनवरी 22 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (दारोगा) के 78 पदों पर सीधी नियुक्ति का विज्ञापन ( 03/2026) प्रकाशित किया है। इस विज्ञापन के अंतर्गत अभ्यर्थियों से 27 जनवरी से 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जायेंगे। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। यह गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जायेगी। आयोग ने बताया कि विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.