पटना, अगस्त 12 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने मद्य निषेध दारोगा के 78, होमगार्ड में हवलदार अनुदेशक के 122 और बिहार पुलिस के रेडियो वायरलेस में एएसआई (ऑपरेटर) की 462 रिक्तियों के विरुद्ध प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। गुरुवार को आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाफल जारी किया। चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण की मुख्य लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने बताया कि मद्य निषेध दारोगा के 78 पदों की मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 1560 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इन पदों के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें 2,64,279 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुआ था। परीक्षा में 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए। चयन के लिए योग्य पाए गए 1,01,244 अभ्यर्थियों में से पद ...