सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- शिवहर। शिवहर नगरपरिषद के सुंदरपुर खरौना चौक के पास रविवार की शाम मद्य निषेध विभाग की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विभाग की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मद्य निषेध अधीक्षक ने बताया कि नशे होने की जांच का लोगों ने विरोध किया तथा वहां पर पथराव किया। नशे की हालत में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इधर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह ने प्रेस बयान जारी कर मद्य निषेध विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है साथ ही इसकी उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.