गया, जून 7 -- बाराचट्टी पुलिस ने नदरपुर और कुंवारी गांव से मद्य निषेध मामले के आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि नदरपुर गांव से रामू यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुंवारी गांव से बुधन मांझी, कुलेश्वर मांझी, रामजी मांझी, रामस्वरूप मांझी, उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...