औरैया, मार्च 27 -- अजीतमल, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मद्यपान निषेध परिषद के उपाध्यक्ष बृजेश शुक्ला का कस्बे में आगमन पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। वह जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। शुक्रवार को परशुराम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी के आवास पर पहुंचे बृजेश शुक्ला का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला महामंत्री यशवीर सिंह और विशाल शुक्ला का भी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। बृजेश शुक्ला ने कहा कि वह जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। इस दौरान रामनरेश दीक्षित व प्रमोद कुमार दुबे के आवास पर भी उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रवोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.