मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: छापामारी में अवैध शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार
मधेपुरा, जून 9 -- मधेपुरा निज संवाददाता डीएम के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया। इसके अलावे विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में सिंहेश्वर थाना अन्तर्गत जजहट सबैला, वार्ड 10 के पास छापामारी करते हुए एक लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई। इस कार्रवाई में संलिप्त अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। घैलाढ थानांतर्गत कमलपुर, वार्ड चार में छापामारी करते हुए लगभग 02.955 लीटर अवैध विदेशी शराब बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.