छपरा, मार्च 30 -- छपरा, हमारे संवाददाता l मद्यनिषेध कानून के तहत दर्ज कई मामलों में वांछित अभियुक्त वकील राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त वकील राय स्थानीय थाना क्षेत्र के साढा का निवासी बताया जाता है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाने में पहले से मद्यनिषेध से जुड़े कुल 9 मामले दर्ज हैं। इन मामलों में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी से संबंधित आरोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वह शराबबंदी कानून का लगातार उल्लंघन कर रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रहा था। सीनियर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए विशेष रणनीति बनाई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उसे दबोच लिया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.