भागलपुर, अगस्त 17 -- भागलपुर। मद्य निषेध विभाग द्वारा 16 अगस्त 2026 को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 11 व्यक्तियों को शराब का सेवन करते हुए और दो लोगों को शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने लगभग 459 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 10.50 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...