हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर। नि.स. जिला समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभा कक्ष में शुक्रवार को मद्यनिषेध अधिनियम के तहत विभिन्न थानों में जब्त 12 वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। बताया गया कि नीलामी की अगली तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से कुल 109 वाहनों की नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्तियों के लिए आवेदन जमा करने एवं रक्षित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 28.मार्च 2026 निर्धारित की गई है। बताया गया है कि नीलामी के लिए आवेदन मद्यनिषेध एवं उत्पाद के अधीक्षक के नाम देना होगा। उत्पाद अधीक्षक कार्यालय में आवेदन जमा लिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि मद्यनिषेध कानून के पालन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.