मदीना मस्जिद में 6 बजे अदा की जाएगी ईद उल अजहा की नमाज़
लातेहार, मई 26 -- चंदवा प्रतिनिधि। ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार गुरुवार 28 मई को देश भर मे मनाया जाएगा। जिसके लिए चंदवा प्रखंड मे विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय तय कर दिया गया है। इधर त्यौहार को लेकर बच्चों, महिलाओं समेत युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। बाज़ार में सेवई, इत्र, कपड़े, खजूर, टोपी, रुमाल की दुकानें सजी है। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा करने के लिए समय तय कर दिया गया है, जिसमें मेन रोड स्थित मदीना मस्जिद व बेलवाही में सुबह 6 बजे, तिलैयाटाँड़ स्थित फ़ातिमा मस्जिद में 6.45 बजे, जामा मस्जिद (तिलैयाटांड) व चकला में 7.30 बजे, बोदा, कुजरी, शुक्रबाजार व कामता मस्जिद में 7 बजे, वहीं बेलवाही मस्जिद में 8 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर बाजारों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.