मेरठ, फरवरी 2 -- सरूरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रस्तावित स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पंचायत स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत हर्रा ने क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को मजबूती देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली के निर्देश पर कस्बे की शिक्षिका मदीना चौहान को स्वच्छता मिशन का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नगर पंचायत हर्रा की अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि मदीना चौहान नगर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी निभाएंगी। वे लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों से जोड़ते हुए स्वच्छ व्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। स्कूलों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर स्वच्छता से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता ब्रांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.