कोडरमा, मार्च 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तरी पंचायत अंतर्गत कर्बला नगर स्थित मदीना गुलशने मस्जिद परिसर में पवित्र रमजान माह के अवसर पर स्थानीय नौजवान कमेटी की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ इफ्तार में शामिल हुए। मगरिब की अजान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से अपना रोज़ा खोला। इसके बाद देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। इफ्तार के बाद सभी ने सामूहिक रूप से मस्जिद में मग़रिब की नमाज़ अदा की। इफ्तार पार्टी के दौरान पूरे माहौल में धार्मिक आस्था और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, आपसी भाईचारा और इंसानियत का संदेश देता है। इस पवित्र महीने में लोग र...