वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बाबा महाश्मसान नाथ के त्रिदिवसीय शृंगार महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को सायंकाल बाबा का वैदिक विधियों से रुद्राभिषेक किया गया। विश्वशांति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए बाबा का खप्पर मदिरा से भरा गया। अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता यजमान बने। आचार्य ने शास्त्रोक्त विधि से पूजन कराया। इसके बाद बाबा की शृंगार आरती की गई। आरती के पश्चात मंदिर को बेला, गुलाब, गेंदा के फूलों से सजाया गया। बाबा के जया, विजया, विविध मिष्ठान, खीर आदि का भोग लगाया गया। मंदिर में सुंदरकांड का 11 बार पाठ हुआ। मंदिर में सभी का अभिनंदन मंदिर व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने किया। इससे पूर्व बाबा मशाननाथ की भावपूर्ण पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काशी के प्रमुख मंदिरों की ओर से भी लाई गई पालकी शामिल की गई। 108 डमरुओं की गड...