औरंगाबाद, मई 17 -- गोह थाना क्षेत्र के घेजना गांव निवासी मनोज पासवान की सात वर्षीय पुत्री रोशनी कुमारी की मदार नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि बच्ची शनिवार सुबह खेलने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान वह नदी की ओर चली गई, जहां पैर फिसलने से नदी में डूब गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। यह भी पढ़ें- कनकई नदी में बह गईं 12 साल की तमन्ना, 13 की सबा नाज; बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा यह भी पढ़ें- अररिया: जोकीहाट में कनकई नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...