औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, कार्य में तेजी लाने की मांग फोटो-25 अप्रैल एयूआर 7 कैप्शन- भेटनिया में चल रहा पुल निर्माण कार्य। रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के भेटनिया पंचायत अंतर्गत भेटनिया गांव में मदार नदी पर लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से छह माह पूर्व शुरू हुआ पुल निर्माण कार्य धीमी गति से होने और घटिया सामग्री के उपयोग के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ गया है। ग्रामीण बाल किशोर पाठक, चंदन कुमार, दिलीप कुमार, राकेश पाठक और नीरज कुमार ने बताया कि वर्षों से पुल के अभाव में लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई होती रही है। विशेषकर बरसात के मौसम में गांव चारों ओर से पानी से घिर जाता है और आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को नाव के सहारे रफीगंज, पौथू और वराही बाजार जाना पड़त...