अलीगढ़, अप्रैल 5 -- अलीगढ़। मदारगेट व्यापार मंडल एसोसिएशन की ओर से रविवार को होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शामिल होकर व्यापारी एकता की आवाज बुलंद की। अध्यक्ष रमेश अरोरा, महामंत्री राकेश गुप्ता लीडर, प्रभारी दीपक जलाली, कोषाध्यक्ष अमित अरोरा ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। अलग-अलग संगठनों से आए व्यापारी नेताओं ने कहा कि बेशक संगठन अलग है लेकिन व्यापारी एकता सर्वोपरि है। हम एक रहेंगे तो हर तरह की विपरीत परिस्थितियों को डटकर मुकाबला कर सकेंगे। वर्तमान समय में मध्यपूर्व जंग के चलते प्रत्येक कारोबारी, व्यापारी के सामने चुनौतियां हैं। कच्चे माल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट बिजली मीटर में हो रही अनियमिताओं के चलते व्यापारी को दोहरा नुकसान हो रहा है। बिल जमा होने के ...