मदारीपुर-जोल्हूपुर मार्ग पर अवैध कब्जे से हादसों का खतरा, राहगीर परेशान
उरई, जून 28 -- सिरसाकलार, संवाददाता। मदारीपुर-जोल्हूपुर मार्ग पर सिरसाकलार कस्बे में सड़क पर हुए अवैध कब्जों ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी है। मुख्य मार्ग पर गिट्टी-मौरम कारोबारियों ने निर्माण सामग्री डंप कर सड़क का आधा हिस्सा घेर लिया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कस्बे में करीब आठ से दस दुकानें हैं, जिनके पास भंडारण की व्यवस्था नहीं है। ट्रकों से सड़क किनारे ही गिट्टी-मौरम उतरवाई जाती है, जो धीरे-धीरे सड़क के बीच तक फैल जाती है। बिखरी मौरम पर बाइक फिसलने से रोजाना लोग घायल हो रहे हैं। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब ट्रक घंटों सड़क पर खड़े होकर माल खाली करते हैं। इससे लंबा जाम लग जाता है। एंबुलेंस समेत आपात सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.