मदारपुर महावीरी अखाड़ा मेल को राजकीय मेला घोषित करने की मांग
सीवान, सितम्बर 28 -- लकड़ी नबीगंज। उत्तर बिहार का प्रसिद्ध दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला मदारपुर को राजकीय मेला घोषित करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। महावीरी अखाड़ा मेला अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि से प्रारंभ होता है। दो दिवसीय महावीर अखाड़ा मेला में समीपवर्ती गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर जिलों के अलावे यूपी से भी लोग आते हैं। मेले के अवसर पर दर्जनों अखाड़े से निकला जुलूस आकर्षण का केंद्र रहता है। मदारपुर महावीरी अखाड़ा मेला प्राचीन समय से ही लगता आ रहा है। मदारपुर महावीरी अखाड़ा मेला सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा है। मेले मे कई समुदायों के लोग एक साथ अखाड़ा जुलूस में शामिल होकर सामाजिक सद्भाव को मजबूती प्रदान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.