बदायूं, जनवरी 23 -- दहगवां, संवाददाता। जरीफनगर थाना पुलिस ने जमीन पैमाइश विवाद में हुए लाठी-डंडे के झगड़े के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस विवाद में दर्जनभर लोग घायल हो गए थे, जिसमें एक अधेड़ की लंबी समय तक चले इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना में थाना पुलिस ने पहले ही आठ लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज चुकी है। इसी घटना से संबंधित आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को गांव मदारपुर के यात्री शेड की साइड से मदारपुर जाने वाले रास्ते से घटना में दो नाम दर्ज हेमपाल पुत्र प्रानसुख और पदम सिंह पुत्र भाऊ सिंह निवासी गांव मदारपुर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से झगड़े में प्रयोग किए गए लाठी-डंडे व बांका बरामद किए गए। आरोपियों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जेल भेजा गया। दरअस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.