सहारनपुर, अगस्त 18 -- सारसावा। मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ डीके चौधरी द्वारा ध्वजारोहण करते हुए किया। शांति धाम आश्रम रोड स्थित स्कूल में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के जोश, उत्साह और देशप्रेम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या राज चौधरी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में बच्चों ...