सिमडेगा, मार्च 8 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमे स्कूल के व्याख्याता ऋचा हेंब्रम ने सभी महिलाओं को एकजुट होकर समाज की कुरीतियों को दूर करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों से हरेक क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों से आगे निकल रही है। वहीं ट्यूटर आईवी सुप्रभा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निरन्तर सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिलाएं निरन्तर आगे बढ़ रही हैं, आप सभी निरंतर लक्ष्य केंदित कर आगे बढ़े। वही अंकिता मिश्रा ने भी कहा कि महिलाओं में अपरिमित शक्ति और अपार क्षमता होती है जो पूरे राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में एक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कार्यक्रम में वार्डन माटिल्डा तिर्की ने भी अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए महिलाओं को एक दूसरे क...