गंगापार, जून 21 -- मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अभियंता एवं योग शिक्षक स्व एमएल सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय परिवार ने स्व यादव के योग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया गया तथा उनके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर निदेशक योगेश चन्द्र यादव, प्रशासनिक निदेशक इशु राज यादव, उपप्रधानाचार्य शहवार जामिन, आरओ जीशान जामिन, खेल प्रशिक्षक अरविन्द यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- संत फ्रांसिस स...