वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कैंटोन्मेंट में शांति समारोह हुआ। मदर टेरेसा की प्रतिमा के समक्ष आयोजित समारोह में समाज के प्रति उनके प्रेम, करुणा, सेवा को याद किया गया। डायोसिस ऑफ वाराणसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए मदर टेरेसा का जीवन समर्पित रहा। वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रो.राम सुधार सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा ने अकाल पीड़ितों, अभावग्रस्त रोगियों, अपाहिज लोगों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। मदर टेरेसा के अनुसार प्रार्थना का मूल तत्व प्रेम है और प्रेम का मूल तत्व सेवा है। उनका मानना था कि उसका जीना व्यर्थ है जो दूसरे के लिए नहीं जीया। इस अवसर पर छावनी परिषद के सदस्य राजकुमार, कैंटोंमेंट बोर्ड...